सूर्यग्रहण का बुरा असर न हो इसके लिए करें ये उपाय, 10 जनवरी को अगला ग्रहण_*
सूर्यग्रहण ( 26 दिसंबर 2019 ) अब खत्म हो चुका है। यह साल 2019 का अंतिम ग्रहण था। अब नए साल में 10 जनवरी 2020 को चंद्रग्रहण पड़ेगा। यह सूर्यग्रहण भारत में करीब सुबह 11 बजे तक देखा गया। इस सूर्यग्रहण को कंकड़ सूर्यग्रहण कहा गया। यह सूर्यग्रहण भारत के अलावा विश्व के अलग-अलग हिस्सों में भी दिखाई दिया। साल 2019 के अंतिम ग्रहण में 296 साल के बाद एक अनूठा संयोग भी बना। इस सूर्यग्रहण में धनु राशि में एक साथ 6 ग्रह विराजमान थे जिसमें सूर्य, चंद्रमा, गुरु, शनि, बुध और केतु ग्रह थे। इसके अलावा यह ग्रहण मूल नक्षत्र में भी था। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के खत्म हो जाने के बाद भी नकारात्मक असर रहता है।
माना जाता है कि ग्रहण के समाप्त के बाद करीब दो हफ्ते तक इसका असर रहता है। ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए कुछ उपाय जरूर करना चाहिए।
*_सूर्यग्रहण के बाद क्या करें_*
-ग्रहण समाप्त होने पर घर पर गंगा जल का छिड़काव करें इससे घर में सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
-ग्रहण समाप्ति के बाद घर की मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराएं और देवी-देवताओं के समक्ष धूप-दीप, अगरबत्ती जलाएं।
-ग्रहण समाप्त होने पर ताजा भोजन करें। लेकिन सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।
- ग्रहण समाप्ति के बाद यदि आप जरुरतमंदों को जरुरी चीजें दान करते हैं तो इससे आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होती है।
*_साल 2020 के ग्रहण_*
*_10 जनवरी 2020 चंद्र ग्रहण_*
ग्रहण का समय: 10 जनवरी को रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक
*_यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।_*
*_5 जून 2020 चंद्र ग्रहण_*
ग्रहण का समय: 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट से 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
*_21 जून 2020 सूर्य ग्रहण_*
ग्रहण का समय: 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक
*_यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा।_*
*_5 जुलाई 2020 चंद्र ग्रहण_*
ग्रहण का समय: 5 जुलाई सुबह 08 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
*_30 नवंबर 2020 चंद्र ग्रहण_*
30 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 23 मिनट तक
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
*_14 दिसंबर 2020 सूर्य ग्रहण_*
14 दिसंबर शाम 7 बजकर 03 मिनट से 15 दिसंबर को 12 बजे तक
यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
1 Comments
Nice post
ReplyDelete